आर्थिक अवसरों को लेकर सचेत नहीं हैं मलेशियाई भारतीय
ऐसी पेशकश में खेती करने के लिए ऋण से लेकर अपना कारोबार शुरू करने के लिए आथिर्क सहायता तक शामिल हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय में उप मंत्री के रूप में कार्यरत टी. मुरुगियाह ने आरोप लगाया कि देश के 20 लाख से अधिक हिंदू जानकारी के अभाव में पर्याप्त जागरूक नहीं हैं।
मुरुगियाह ने यहां रविवार को स्माल बिजनेस एंड एग्रो-फार्मिग सेमिनार की शुरुआत करते हुए कहा, "उप मंत्री नियुक्त होने के बाद मैंने कई मंत्रियों से मुलाकात की और ऐसी अनेक योजनाओं का पता लगाया जो सिर्फ मलयों के लिए नहीं थीं और अन्य लोग भी उनका लाभ ले सकते थे।"
प्रधानमंत्री कार्यालय में भारतीय मामलों का कार्यभार देखने वाले मुरुगियाह ने कहा मैं भारतीय मूल के लोगों में इस बात की जागरुकता फैलााना चाहता हूं कि सरकार ने उनके लिए काफी कुछ किया है।
इसी तरह पेन्नांग प्रांत के जार्ज टाउन में प्रधानमंत्री कार्यालय के उप मंत्री एस.के. देवमणि ने कहा कि सरकार भारतीय समुदाय की समस्याओं को हल करने के लिए काफी कुछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications