तालिबान ने स्वात घाटी में शांति वार्ता स्थगित की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को निचले दीर जिले के मलकंद डिविजन में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। सरकार ने इसी क्षेत्र में तालिबान से हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत शरिया कानून लागू करने को मंजूरी दी थी।
समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले कट्टरपंथी मौलाना सूफी मोहम्मद के प्रवक्ता आमिर इज्जत खान ने कहा, "जब तक दीर में सेना की कार्रवाई चलती रहेगी तब तक कोई शांति वार्ता नहीं होगी।"
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई क्षेत्रीय सरकार और दीर के लोगों के अनुरोध पर शुरू की गई है।
सेना के मुताबिक लड़ाई इस्लामपुरा और लाल किला इलाकों में चली है जहां से कम से कम 10 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। पाक सेना का दावा है कि कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं।
लड़ाई में एक सैनिक के मारे जाने और चार के घायल होने की खबर है। दीर में जारी लड़ाई की वजह से सैकड़ों स्थानीय लोग सुरक्षित इलाकों में पनाह लेने के लिए मजबूर हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications