तालिबान ने पोलैंड के नागरिक शव सौंपा
इस्लामाबाद, 27 अप्रैल(आईएएनएस)। तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को उस पोलिश नागरिक का शव सौंप दिया है जिसका उन्होंने सिर कलम कर दिया था। फरवरी में पोलैंड के इस नागरिक की हत्या कर दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान ने इस पोलिश नागरिक का शव प्रशासन को सौंप दिया है। पोलिश नागरिक को चार महीनों तक बंधक बनाए रखने के बाद आतंकवादियों ने मार डाला था।
पोइत्र स्टांकजैक नाम का यह पोलिश नागरिक एक तेल-गैस कंपनी में काम करता था। 28 सितंबर को उसे अगवा कर लिया गया। अपहरण की कोशिश के दौरान आतंकवादियों ने उसके एक पाकिस्तान गार्ड और दो सहयोगियों की भी हत्या कर दी थी।
'द न्यूज' अखबार के मुताबिक स्थानीय प्रशासन और कबायली नेताओं के बीच बातचीत के बाद स्थानीय तालिबानी आतंकवादियों ने प्रशासन को शव सौंपा। इस्लामाबाद स्थित पोलिश दूतावास ने स्टांकजैक के परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। पोलैंड ने इस घटना पर उग्र प्रतिक्रिया जताई थी। शव की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications