पश्चिम बंगाल में नक्सलवादीोुनौती से निपटने की पुख्ता तैयारी

कोलकाता, 27 अप्रैल(आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना(आईएएफ) की गहन निगरानी, केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और पुरजोर चौकसी के बीच 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद प्रभावित तीन जिलों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इन जिलों में नक्सलवादी चुनौती को गंभीरता से लिया है।

नक्सलवादियों की ओर से हमलों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग तीन जिलों-पुरुलिया, बांकुरा और मिदनापुर पश्चिम- के छह इलाकों को नक्सलवाद प्रभावित घोषित कर चुका है। इन इलाकों को बेहद संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। झारग्राम, बिनपुर, बंदवान, बलरामपुर, बागमुंडी और पुरुलिया के जयपुर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीश सेन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की पूरी तैयार कर ली है। हम किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। वायुसेना के हेलिकाप्टरों की मदद से निगरानी की जाएगी। केंद्रीय बलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। हमें विश्वास है कि इस सुरक्षित माहौल में लोग बड़ी संख्या में वोट देने के लिए बाहर निकलेंगे।"

वायुसेना के तीन हेलिकाप्टर आकाश में मंडराते रहेंगे। ऐहतियात के तौर पर मतदान की अवधि में दो घंटों की कटौती कर इसे सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक(कानून एवं व्यवस्था) राज कनौजिया ने इस संवाददाता से बातचीत में कहा, "सुरक्षित तरीके से मतदान कराने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+