अब प्रधानमंत्री पर फेंका जूता

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश पर जूता फेंके जाने के बाद भारत में जूता फेंकने का चलन ऐसा शुरू हुआ कि एक-एक कर बड़े-बड़े मंत्री व नेता जूते का निशाना बन रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद जिले में रविवार दोपहर प्रधानमंत्री कांग्रेस की रैली को संबोधित कर रहे थे, कि अचानक उनके ऊपर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया।
भाजपा पर आरोप
मनमोहन सिंह पर जूता फेंकने के मामले पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप गढ़ा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सब भाजपा के कहने पर किया गया। उधर भाजपा ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि इसके पीछे भाजपा का हाथ नहीं है।
जूता फेंकने वाला इंजीनियरिंग का छात्र
पुलिस ने जूता फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूता फेंकने वाला इंजीनियरिंग का छात्र है और उसका नाम हितेश चौहान है। हितेश ने प्रधानमंत्री की ओर उस समय जूता फेंका, जिस समय वो अपनी पार्टी की पांच साल की उपलब्धियां गिना रहे थे। दूरी अधिक होने की वजह से जूता मंच तक नहीं पहुंच सका। हालांकि पुलिस ने तुरंत हितेश को तुरंत धर दबोचा।


Click it and Unblock the Notifications