आकृति मामला: प्रिंसिपल का इस्तीफा

शनिवार को जांच टीम ने स्कूल का दौरा किया। वहीं अभिभावकों द्वारा दबाव बनाये जाने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने जांच कमेटी को मामले से संबंधित जानकारियां जुटाने में पूरा सहयोग किया।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा गठित कमेटी ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर मंत्रालय ने कमेटी से पंद्रह दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। उधर शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह ने आकृति के माता-पिता को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। आकृति के माता-पिता शनिवार को मंत्री से मिले थे।
मंत्रालय ने कहा व्यवस्था गलत
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने छात्रा की मौत पर स्कूल की व्यवस्था को गलत बताया है। गौरतलब है कि सोमवार को वसंत विहार स्थित मॉर्डन स्कूल में छात्रा आकृति की मौत दम घुटने से हो गई। आकृति को अचानक अस्थमा का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल ले जाने में देरी हो गई और आकृति की मौत रासते में ही हो गई।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक प्रताप सिंह ने एक अन्य जांच समिति भी गठित की है, जो इस मामले की जांच करेगी।


Click it and Unblock the Notifications