बांग्लादेश में 33 आतंकवादी संगठन सक्रिय

गृह मंत्रालय आतंकवादी संगठनों के संबंध में एक ताजा रिपोर्ट तैयार कर रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल के हफ्तों में उसकी रिपोर्ट को दो बार खारिज कर दिया था और आतंकवाद से लड़ने के लिए जरूरी कदमों के अध्ययन के लिए 17 सदस्यीय कार्य बल का गठन किया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक 16 मार्च को गृह मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट में बांग्लादेश में आतंकवादी संगठनों की संख्या 12 बताई थी लेकिन यह संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। गृह राज्य मंत्री तंजीम अहमद सुहेल ताज ने बताया, "एजेंसियां अब तक मिली सूचनाओं का विश्लेषण कर रही हैं।"
गौरतलब है कि बांग्लादेश में जिन चार संगठनों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी), हरकत-उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी), जाग्रत मुस्लिम जनता बांग्लादेश (जेएमजेबी) और शहादत-ए-अल-हिक्मा शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications