चंडीगढ़ में मतदाताओं की संख्या हुई कम
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐसे समय में जब देश के हर कोने में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हो उस वक्त किसी क्षेत्र में इनकी संख्या में कमी हैरान करती है। लेकिन केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बारे में यह बिल्कुल सही जानकारी है।
चंडीगढ़ की 11 लाख से अधिक की जनसंख्या में करीब पांच लाख मतदाता है जो लोकसभा के लिए जारी चुनाव के आने वाले चरण में वोट डालेंगे।
यहां वर्ष 1999 में हुए चुनाव के वक्त पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 585,000 थी और यह वर्ष 2004 में हुए चुनाव के वक्त 520,000 हो गई। वर्ष 2008 में यहां पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 485,000 से थोड़ी ज्यादा थी।
निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता पहचान पत्र को सख्ती से लागू किए जाने के कारण मतदाताओं की संख्या में हैरान कर देने वाली कमी आई है। मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। हालांकि सूची में कुछ हजार नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं लेकिन सूची से बाहर किए गए मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है।"
चंडीगढ़ में एक मात्र लोकसभा की सीट है जहां से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल सांसद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस्।


Click it and Unblock the Notifications