पाकिस्तान द्वारा किए गए ताजा हमले में 10 आतंकी मारे गए (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आतंकियों द्वारा सरकार के खिलाफ कई सारे बयान और हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के बाद उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में मलकंद डिवीजन के निचले दीर जिले में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।
सेना ने एक बयान में कहा है, "प्रांतीय सरकार और दीर जिले के लोगों द्वारा अनुरोध किए जाने के बाद फ्रंटियर कार्प्स (अर्ध सैनिक बल) ने रविवार की सुबह दीर जिले के इस्लामपुरा और लाल किला में आतंकियों के ठिकानों पर हमले शुरू किए।"
बयान के मुताबिक लाल किला में 10 तालिबान आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं।
इसके पहले सेना ने कहा था कि काला दाग गांव के आसपास भयानक लड़ाई में कई आतंकवादी मारे गए हैं। मरने वालों में एक महत्वपूर्ण स्थानीय आतंकी कमांडर भी शामिल है।
निजी टीवी चैनलों ने उस कमांडर की पहचान मौलाना शाहिद के रूप में की है।
आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी मारा गया है, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। लड़ाई अपराह्न् देर तक जारी रही।
सेना द्वारा ताजा कार्रवाई तब की गई है, जब अमेरिका सहित पश्चिमी सरकारों ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से, स्वात घाटी में शरिया कानून लागू करने के लिए सरकार और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते पर चिंता व्यक्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications