वरुण पर लगे रासुका को केंद्र सरकार की अनुमति आश्चर्यजनक नहीं : भाजपा

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में रविशंकर प्रसाद ने वरुण गांधी पर लगे रासुका पर केन्द्र सरकार की स्वीकृति को आश्चर्यजनक नहीं बताते हुए कहा कि यह तो होना ही था। उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति का सबसे घृणित उदाहरण बताया और कहा कि मुम्बई हमले में बंदी बनाए गए आतंकवादी अजमल कसाब और उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित माफिया विधायक एवं वाराणसी संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के उम्मीदवार मुख्तार अंसारी तक पर भी रासुका नहीं लगा।

प्रसाद ने कहा कि वोट बैंक के लिए राजनीति इस कदर गिर गई है कि एक मुख्यमंत्री (मायावती)रासुका लगाती है तो रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव बुलडोजर चलाने की बात करते है। चालीस साल के इतिहास का यह पहला मौका है जब किसी राजनेता पर रासुका लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है, इसलिए वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता इसका समुचित जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि वरुण गांधी पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में कथित भड़काऊ भाषण देने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया था उसके दूसरे दिन उन पर रासुका लगा दिया गया था। केन्द्र सरकार ने शनिवार को उन पर लगे रासुका को अनुमोदित कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+