आईएमएफ का 'एक्जिट स्ट्रेटेजी' अपनाने का आह्वान
आईएमएफ ने इस बीच विभिन्न देशों से एक्जिट स्ट्रेटेजी अपनाने की बात भी कही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार को वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक बैठक के बाद मिस्र के वित्त मंत्री यूसुफ बुतरस घाली ने कहा, "हम देख सकते हैं कि संकट के बादल गहराने बंद हो गए हैं।"
एक ओर जहां आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2009 के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान प्रकट किया है वहीं संगठन के प्रबंध निदेशक डोमिनिक काह्न् इस बात पर जोर देते रहे कि अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में मंदी का अंत हो जाएगा।
काह्न् ने कहा कि सकारात्मक संकेतों के बीच कहा कि सरकारों को संकट से निपटने के लिए 'एक्जिट स्ट्रेटेजी' अपनानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि स्ट्रेटेजी वह है जिसके तहत संस्थाएं पूर्व में किए गए निवेश को रोकने का फैसला करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications