सिक्किम में भीड़ हेमामालिनी का इंतजार करती रह गई
भाजपा ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि हेमामालिनी को दार्जीलिंग से गंगटोक आने के लिए हेलीकॉप्टर के उपयोग की अनुमति नहीं दी गई।
बाद में हेमा मालिनी ने धूप में पांच घटों से इंतजार कर रहे समर्थकों की भीड़ को फोन पर संबोधित किया।
उन्होंने कहा, "मैं आज आप लोगों के बीच आने के लिए परेशान थी, क्योंकि मुझे आप सब के साथ बहुत सारी बातें साझा करनी थी। इस बार मेरे न आ पाने की मजबूरी, मुझे आप लोगों के बीच जल्द आने के लिए प्रेरित करेगी।"
हेमा मालिनी ने फोन पर अपने संक्षिप्त संदेश में कहा, "मुझे वहां आने के लिए हेलीकॉप्टर के उपयोग की अनुमति नहीं दी गई और मैं समझती हूं कि आप सब इसकी वजह समझते होंगे। मैं आप सभी से भाजपा को वोट देने के लिए निवेदन करती हूं। भाजपा केंद्र में पहुंचने के बाद इस तरह की धांधलियों को समाप्त कर देगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications