अफगानिस्तान में आतंकी हमलों में 4 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दक्षिणी कंधार प्रांत में रविवार सुबह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने सार्वजनिक परिवहन विभाग के प्रमुख अब्दुल जहीर की गोली मारकर हत्या कर दी। जहीर उस समय कंधार शहर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।
जहीर की हत्या ऐसे समय में की गई है, जब एक दिन पहले ही आत्मघाती हमलावरों ने शहर के मध्य स्थित कंधार प्रांत के राज्यपाल कार्यालय को उड़ा दिया था। इस हमले में पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। हमले में राज्यपाल बेदाग बच गए थे, लेकिन नौ व्यक्ति घायल हो गए थे।
इस बीच एक पुलिस अधिकारी अब्दुल कयूम ने बताया कि दक्षिण पूर्वी खोस्त प्रांत के बाब्रक तानी इलाके में शनिवार को अपराह्न् सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में सीमा पुलिस बल के तीन जवानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications