Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीलंका ने लिट्टे के एकतरफा युद्धविराम को ठुकराया (लीड-2)

श्रीलंका के राष्ट्रीय सुरक्षा के मीडिया केंद्र के महानिदेशक लक्ष्मण हुलुगाले ने आईएएनएस को बताया कि सरकार का रुख है कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के हथियार डालने और समर्पण करने से पहले कोई युद्धविराम नहीं होगा। सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

लिट्टे ने एक बयान में कहा, "एक अभूतपूर्व मानवीय संकट को देखते हुए और संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ तथा अमेरिका, भारत और अन्य देशों की सरकारों के आग्रह के जवाब में लिट्टे ने एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की है।"

प्रेस बयान में कहा गया है कि लिट्टे के सभी अक्रामक अभियान तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएंगे।

बयान के अनुसार लिट्टे इस बात से पूरी तरह सहमत है कि तत्काल युद्ध विराम से ही मानवीय संकट से उबरा जा सकेगा। उसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से श्रीलंका सरकार पर इसे स्वीकार करने के लिए दबाव डालने को कहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार श्रीलंका सरकार ने युद्ध विराम को अस्वीकार करते हुए कहा कि लिट्टे को हथियार डाल देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+