भाजपा की सरकार से पहले भी गुजरात विकसित राज्य था : प्रधानमंत्री
यहां एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री ने कहा, "भाजपा के सत्ता में आने के काफी पहले से गुजरात को विकसित राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था ऐसे में भाजपा को सार्वजनिक रूप से गुजरात के विकास का ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए।"
इस महीन की 30 तारीख को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री की राज्य में यह पहली चुनावी सभा थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने राज्य के विकास पर पर्याप्त ध्यान दिया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार राज्य के औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश का श्रेय अपने नाम करती है लेकिन कांग्रेस यह बताना चाहती है कि 90 के दशक के मध्य में भाजपा के सत्ता में आने से पहले से इसकी गिनती अग्रणी राज्यों में होती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में एक भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) और अन्य केंद्रीय शिक्षण संस्थान हैं।
उन्होंने भाजपा द्वारा सत्ता में आने पर आयकर की सीमा तीन लाख रुपये करने की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications