जूता प्रकरण में मोदी मांगे माफी : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा, "यह पूरी तरह स्तब्ध कर देने वाली घटना है..प्रधानमंत्री के साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए मोदी को खेद प्रकट करना चाहिए।"
मोइली ने कहा कि यह घटना गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की घृणित राजनीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा, "भाजपा ने जिस तरीके के घृणित राजनीति की शुरुआत की है उसे यह घटना दर्शाती है। गुजरात की जनता बेहद शालीन रही है लेकिन मोदी ने राज्य के राजनीतिक माहौल को बुरी तरह घृणित बना दिया है। पार्टियों को इस तरह की घृणित राजनीति का समाधान ढूंढ़ना चाहिए।"
यह पूछे जाने पर क्या इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ था तो उन्होंने कहा, "यह जांच का विषय है।"
गुजरात की कानून व व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इससे राज्य में कानून व व्यवस्था की खराब स्थिति का पता चलता है।"
कांग्रेस के एक दूसरे प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications