कृषि-शोध के क्षेत्र में और निजी भागीदारी हो : फिक्की
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में कृषि उत्पादन वैश्विक औसत से 35 से 50 फीसदी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी राज्य और पश्चिमोत्तर राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फसलों के उत्पादन में भी काफी अंतर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में गेहूं की फसल में रिकार्ड कमी देखी गई जबकि उड़ीसा छत्तीसगढ़, असम और बिहार में चावल की फसल भी बेहद कम है।
रिपोर्ट के मुताबिक देश के पूर्वी इलाके में उत्पादकता में कमी के लिए उर्वरकों का कम इस्तेमाल, खराब बीज और अनियमितत पानी की आपूर्ति जैसे कारण जिम्मेदार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक देश में चावल की फसल अमेरिका और चीन में होने वाले उत्पादन का आधा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि संबंधी शोध एवं विकास में निजी-सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications