दिल्ली मेट्रो ने अतिरिक्त बोगियों का आर्डर दिया
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि डीएमआरसी ने चार ट्रेनों के लिए आठ अतिरिक्त बोगियों के आर्डर दे दिए हैं।
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा, "मेट्रो ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई हैं। इन ट्रेनों में हर रोज 850,000 यात्री यात्रा कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार वर्तमान ट्रेनों में नई बोगियां जोड़ी जाएंगी। इस तरह ये ट्रेनें छह बोगियों वाली हो जाएंगी।"
दिल्ली मेट्रो के पास फिलहाल 70 ट्रेनें हैं। प्रत्येक ट्रेनों में फिलहाल चार-चार बोगियां हैं। प्रत्येक अतिरिक्त बोगी में अधिकतम 390 यात्री यात्रा कर सकते हैं।
इन बोगियों का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) द्वारा उसके बेंगलुरू स्थित कारखाने में किया जा रहा है।
प्रवक्ता ने कहा, "पहली दो बोगियां अगस्त 2009 तक उपलब्ध हो जाएंगी। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय कंपनी बगैर किसी विदेशी कंपनी के सहयोग के आधुनिक मेट्रो रेल की बोगियों का अपने दम पर निर्माण करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications