राहुल गांधी का शिवराज सिंह पर पलटवार

उन्होंने कहा है कि वे स्वीकृत राशि में से पांच और 10 पैसे खर्च होने की बहस में नहीं पड़ना चाहते लेकिन यह हकीकत है कि केन्द्र से भेजी जाने वाली राशि का प्रदेश में कम ही इस्तेमाल हो रहा है।

प्रदेश के भिन्ड संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी भागीरथ प्रसाद के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर केन्द्र से मंजूर होने वाली राशि का ठीक उपयोग न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में केन्द्र से आने वाले हर एक रुपए में से पांच पैसे खर्च होने की बात कहने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें दो पेज की चिठ्ठी लिख भेजी है।

उन्होंने कहा कि वे चिठ्ठी में लिखी सांख्यिकी की भाषा और पांच या 10 पैसे खर्च होने की बहस में नहीं उलझना चाहते। राहुल ने कहा कि हकीकत सामने है और यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

पिछले चुनाव के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) द्वारा किए गए वादे का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कि संप्रग की ओर से किसानों की खुशहाली का वादा किया गया था, जिसे पूरा किया गया। मजदूरों के लिए राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना शुरू की गई जबकि किसानों के कर्जे माफ किए गए। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने पांच वर्ष के शासनकाल में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया था।

भिन्ड में कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या पर राहुल गांधी ने दुख जताया और कहा कि जाटव होनहार युवा नेता थे और उनकी हत्या से युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+