कांग्रेस ने जयललिता की 'तमिल ईलम' की मांग को गैरजिम्मेदाराना बताया

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यममंत्री जे.जयललिता की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईएएनएस से कहा, "मैं समझता हूं कि यह मांग राष्ट्रविरोधी और गैरजिम्मेदाराना है।"

ज्ञात हो कि जयललिता ने शनिवार को श्रीलंका में जारी दशकों पुराने जातीय विवाद के एक मात्र समाधान के रूप में अलग तमिल ईलम का समर्थन किया था।

जयललिता ने कहा था, "हम युद्ध विराम की मांग कर रहे हैं। यह पर्याप्त नहीं है। श्रीलंकाई तमिलों को न्याय मिलना चाहिए और उन्हें सामान्य जीवन जीने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्हें वे सभी अधिकार मिलने चाहिए जो सिंहलियों को उपलब्ध हैं। इसके लिए अलग ईलम ही एक मात्र उपाय है।"

जयललिता ने सलेम में एक चुनावी सभा के दौरान कहा, "मैं निश्चित रूप से इसके लिए काम करूंगी। लिहाजा अलग तमिल ईलम की स्थापना के लिए एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दीजिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+