पेट से निकाली गई बास्केटबाल के आकार की किडनी

दिल्ली में एक निजी कंपनी में वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक के पद पर तैनात रवि भातुरा को पथड़ी की शिकायत थी। जब उन्होंने चिकित्सक से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि पथरी के कारण उनकी किडनी दस गुना बड़ी हो गई है।

भातुरा ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें डेढ़ साल पहले पता चला कि उन्हें हॉर्निया है। इस वर्ष फरवरी में जब उन्होंने जांच करवाया तो खुलासा हुआ कि उनकी एक किडनी में समस्या है। उन्होंने कहा कि उनकी मूत्रवाहिनी में पथरी जमा हो गई थी, इसके उन्हे पेशाब में दिक्कत हो रही थी।

पथरी के कारण उनकी किडनी में पेशाब जमा होने लगा था और इस कारण किडनी का आकार समान्य से करीब दस गुना बढ़ गया।

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी किडनी को ऑपरेशन द्वारा निकाला। यह ऑपरेशन चार घंटे तक चला था। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक अशुंमन अग्रवाल ने कहा कि भातुरा का ऑपरेशन काफी कठिन था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+