ब्रिटेन में भारतीय कारोबारियों के शाकाहारी कंडोम की धूम

लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मूल के कारोबारी बंधुओं शंदीप और केतन शाह के शाकाहारी कंडोम ने ब्रिटेन के हेल्थ स्टोर्स में धूम मचा रखी है।

इस फ्यूजन कंडोम में अन्य कंडोम ब्रांडों के विपरीत दूध आधारित केसिन का उपयोग नहीं किया जाता है और इसे ब्रिटेन की वेजन सोसाइटी में पंजीकृत कराया गया है।

'फ्यूजन कंडोम्स' के प्रबंध निदेशक शंदीप शाह ने आईएएनएस से कहा, "शाकाहारी लोगों को पता नहीं होगा कि कंडोम में दूध का अंश होता है। फ्यूजन कंडोम्स लोगों को सुरक्षित सेक्स के बारे में जागरुक करना चाहती है।"

शाह ने कहा, "आंकड़ों से पता चलता है कि किशोर गर्भावस्था एकबार फिर जोर पकड़ रही है। हमें लगता है कि इसे काबू करने के लिए गर्भनिरोधकों को और आसानी से उपलब्ध कराना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में करीब 30 लाख शाकाहारी और 1,80,000 वेजंस रहते हैं। वेजंस वे लोग हैं जो खाने-पीने, पहनने अथवा किसी और काम के लिए जानवरों के इस्तेमाल से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+