पाकिस्तान में ग्रेनेड विस्फोट में 6 की मौत (लीड-1)
इस्लामाबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके में रविवार को एक ग्रेनेड विस्फोट में एक दंपत्ति और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले ही एक बम के फटने से 12 बच्चों की मौत हुई थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के दाता खेल इलाके में एक परिवार के 10 सदस्यों को ले जा रहे मिनी ट्रक में हुए विस्फोट से यह हादसा हुआ।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी नजीर खान ने बताया कि परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी और चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए और उनको मीरानशाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि ग्रेनेड वाहन में रखा था या फिर वाहन पर उसे फेंका गया।
उल्लेखनीय है कि इसके एक दिन पहले ही बच्चों ने भूलवश एक बम को गेंद समझ लिया और उससे खेलने लगे। बम फटने से 12 बच्चों की मौत हुई और तीन घायल हो गए। मृतकों में आठ बच्चे एक ही परिवार के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications