एशिया में होती हैं दुनिया की 70 प्रतिशत आतंकवादी वरदातें : रिपोर्ट
कोलकाता में 'राष्ट्रीय सुरक्षा के बदलते आयाम' विषय पर रविवार को एक व्याख्यान में वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) पी. एस. दास ने कहा, "जहां तक बात आतंकवाद और सुरक्षा से जुड़े मसलों की है तो वैश्विक आतंकवाद का पूरा ध्यान यूरोप से हटकर दक्षिण एशियाई देशों पर हो गया है। आजकल दुनिया की 70 प्रतिशत आतंकवादी गतिविधियां एशियाई देशों में हो रही हैं।"
दास ने कहा कि आतंकवाद पर ध्यान स्थानांतरित हुआ है क्योंकि एशिया के तीन देश चीन, भारत और जापान वश्विक ताकत के रूप में उभरे हैं।
उन्होंने कहा, "लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए- मोहम्मद, हरकतुल जेहाद-अल- इस्लामी (हूजी) और कई अन्य आतंकवादी संगठन एशियाई दशों में हैं। ये संगठन न सिर्फ सैन्य ताकत को निशाना बना रहे हैं बल्कि आम नागरिकों पर भी हमले कर रहे हैं।"
मुंबई हमले की चर्चा करते हुए दास ने कहा कि गैर राज्यीय ताकतें किसी भी एक देश से ज्यादा खतरनाक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications