अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज

टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार के समर्थन में मध्य प्रदेश के छतरपुर के नौगांव में शनिवार को हुई आम सभा में अमर सिंह ने कांग्रेस पर क्षत्रियों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए खुद को क्षत्रिय बताया था तथा क्षत्रियों से सपा के लिए वोट मांगे थे। अमर सिंह द्वारा जाति के आधार पर वोट मांगने को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक डी़ श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक अमर सिंह ने जाति के आधार पर वोट मांगा, जिस वजह से उनके खिलाफ शनिवार देर रात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 123 की उपधारा 3 के तहत नौगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications