पाकिस्तान में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के ठंडे स्वागत की संभावना
समाचार पत्र 'डान' के अनुसार पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ पर्याप्त कदम नहीं उठाने के ब्राउन के बयान से राजनयिक तनाव बढ़ा है। यह भी खबर है कि लगातार आग्रह के बावजूद ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से टेलीफोन पर बात करने से इंकार कर रहे हैं।
अखबार के अनुसार लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने एक निर्वासन समझौते पर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाने के इच्छुक एक ब्रिटिश दल को वीजा देने से मना कर दिया है।
सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा कि अपने पिछले दौरे में ब्राउन ने पाकिस्तान पर आतंकवाद का निर्यात करने का आरोप लगाया था और इस बार भी उनके पाकिस्तानी नेतृत्व से कड़ी बात करने की संभावना है।
चार महीनों में यह उनकी दूसरी पाकिस्तान यात्रा है। अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान ब्राउन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि वह निर्वासन समझौते पर हस्ताक्षर के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications