पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में जुटे धूमल
अनुराग हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व पहले धूमल किया करते थे। पिछले वर्ष मई में हुए लोकसभा उपचुनाव में अनुराग ने 180,000 मतों के रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की थी।
इस बार हमीरपुर सीट से कांग्रेस ने नरेन्द्र ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। नरेन्द्र भाजपा के पूर्व नेता जगदेव चंद के पुत्र हैं।
मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के महेश्वर सिंह से है। भाजपा इन सीटों पर जीत के लिए संघर्ष कर रही है।
धूमल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता राज्य में भाजपा सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए वोट करेगी। उन्होंने कहा कि गत 15 महीने में भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 के आम चुनाव में कांग्रेस ने शिमला, कांगड़ा और मंडी सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में केवल हमीरपुर सीट आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications