लखनऊः स्कूल बस टकराई 2 की मौत

उन्होंने बताया कि हादसे में दिव्यांश (8वर्ष) और स्कूली बस के चालक अबरार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 बच्चे घायल हो गए। घायलों में वेदांश (छह वर्ष) की हालत गंभीर है। घायलों का उपचार राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्रसाद ने बताया कि बस पर सवार सभी बच्चे शहर के लामार्टिनियर ब्वॉयज स्कूल के कक्षा दो से कक्षा छह तक के छात्र थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। उसके बारे में परिवहन विभाग से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
लापरवाही से हुआ हादसा
बताया जाता है कि यह हादसा कंडक्टर की लापरवाही के कारण हुआ क्योंकि बस का ड्राइवर छ़ुट्टी पर था और कंडक्टर बस चला रहा था। हादसे के वक्त स्कूल का कोई भी स्टॉफ बस में नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications