फिलहाल पीएम नहीं बनूंगा: राहुल गांधी

राहुल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं दो कारणों से इंकार करुंगा पहला यह है कि मैं कांग्रेस पार्टी के संगठन स्तर पर काम कर रहा हूं। यह जरूरी है कि गरीबोन्मुखी युवा कांग्रेस का संगठन विकसित हो।"
फिलहाल मैं इस लायक नहीं
उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि फिलहाल मैं इस लायक हूं कि देश का प्रधानमंत्री बन सकूं। मेरे पिता की बात और थी।"
राहुल युवा कांग्रेस के प्रभारी हैं और उनकी योजना है कि नेताओं का चयन सदस्यों के माध्यम से करवाकर उसे ज्यादा लोकतांत्रिक बनाया जाए। यह प्रयोग पंजाब में किया जा चुका है और इसे देश भर में दोहराने के लिए उन्होंने दो साल की समय सीमा रखी है।
उनके पिता राजीव गांधी 1984 में 40 साल के थे जब उनकी माता एवं देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हो जाने की वजह से उन्हें देश की कमान संभालनी पड़ी। राहुल जून में 39 साल के हो जाएंगे।
यह पूछने पर कि क्या राजनीति में उनके होने से कांग्रेस के वंशवादी होने की बात पुख्ता होगी राहुल ने पलटकर कहा, "मनमोहन सिंह गांधी परिवार के नहीं हैं और वह प्रधानमंत्री हैं।" राहुल ने कहा, "आप मुझे गांधी के रूप में देखते हैं. मैं उसे बदल नहीं सकता। मैं गांधी परिवार से हूं। वे मेरे माता-पिता और दादा-दादी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications