बीबीसी की रेलगाड़ी कहेगी चुनाव की कहानी

भारत में इन दिनों चुनाव का मौसम है और इस मौसम की अलग अलग तस्वीरों के बीच लोग अपने अपने क्षेत्रों में 15वीं लोकसभा का भविष्य तय कर रहे हैं.
दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावों के रंग और रफ़्तार को बीबीसी की विशेष ट्रेन शनिवार से शुरू करके चुनाव के अंत तक आपके सामने लाएगी.
कब कहाँ होगी बीबीसी ट्रेन..? दिल्लीः 25 अप्रैल को शुरुआत अहमदाबादः 26 और 27 अप्रैल मुंबईः 28, 29 और 30 अप्रैल हैदराबादः 1, 2 और 3 मई भुवनेश्वरः 4 और 5 मई कोलकाताः 6, 7 और 8 मई पटनाः 9 और 10 मई इलाहाबादः 11 और 12 मई दिल्लीः 13 मई को समापन
दिल्ली में शनिवार को शुरू होकर यह रेलगाड़ी अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना और इलाहाबाद के रास्ते 13 मई को दिल्ली वापस लौटेगी.
इस दौरान बीबीसी हिंदी सेवा के अलावा अन्य भाषाओं और अंग्रेज़ी के प्रसारणों, बीबीसी सेवाओं से जुड़े जाने-माने पत्रकार, संपादक लगातार भारत में आम लोगों से रूबरू होंगे.
साथ ही चुनाव के प्रत्यक्ष और परोक्ष किंतु महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष कार्यक्रमों की श्रंखला भी इस दौरान लोगों के लिए प्रसारित की जाती रहेगी.
बीबीसी हिंदी सेवा के भारत संपादक संजीव श्रीवास्तव ने बताया, "बीबीसी की रेलगाड़ी बिल्कुल अलग अंदाज़ में चुनाव से जुड़ी ख़बरें लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी. साथ ही बीबीसी के पाठकों, श्रोताओं को मौका मिलेगा कि वे बीबीसी की टीम से मिलें, उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लें."
बीबीसी की रेलगाड़ी बिल्कुल अलग अंदाज़ में चुनाव से जुड़ी ख़बरें लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी. साथ ही बीबीसी के पाठकों, श्रोताओं को मौका मिलेगा कि वे बीबीसी की टीम से मिलें, उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लें संजीव श्रीवास्तव, भारत संपादक- बीबीसी हिंदी
| |
बीबीसी एशिया पैसिफिक के कार्यकारी संपादक, नाज़िस अफ़रोज़ ने बीबीसी के चुनाव अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "हमने पिछले चुनाव यानी 2004 में भी बड़े पैमाने पर चुनाव और उससे संबंधित पहलुओं को टटोला था. बड़े स्तर पर कवरेज करके लोगों तक ख़बरें पहुँचाई गई थीं लेकिन इसबार का प्रयास कुछ ख़ास और हटकर है."
उन्होंने बताया, "इसबार बीबीसी की टीम एकसाथ चुनाव की कहानी बयान करने निकल रही है. एकसाथ काम करने से ज़्यादा चीज़ों के साथ ज़्यादा असर भी पैदा किया जा सकेगा. बीबीसी की कोशिश है कि इसबार एक इंपैक्ट पैदा किया जाए."
बीबीसी के कई प्रमुख प्रसारक, संपादक और संवाददाता इस दौरान लोगों से मिलेंगे.


Click it and Unblock the Notifications