सबसे खराब दौर बीत गया : जी-7 देशों के वित्तमंत्री
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह (जी-7) के वित्तमंत्रियों ने दुनिया में वर्ष 1930 के बाद आई सबसे बड़ी आर्थिक मंदी से उबारने में सहयोग का वादा करते हुए कहा कि संभवत: मंदी का सबसे खराब दौर बीत गया है।
जी-7 के वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने एक बैठक के बाद शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में मंदी की रफ्तार धीमी पड़ गई है और स्थिरता तथा वृद्धि के कुछ संकेत मिले हैं।
बयान में कहा गया है कि समूह के देश आवश्यकतानुसार कर्ज देने, वित्तीय संस्थाओं में मौद्रिक तरलता बढ़ाने, जमा और बचतों को सुरक्षित रखने तथा गैर भुगतान वाली संपत्तियों का प्रबंधन करने की कार्रवाई जारी रखेंगे।
बयान में कहा गया कि इस वर्ष के अंत तक अर्थव्यवस्था मे सुधार आना आंरभ हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications