तेजी बच्चन ने सिखाई हिन्दीः प्रियंका गांधी

ज्ञात हो कि बच्चन और गांधी परिवार के बीच पुरानी मित्रता रही है। अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी मित्र की तरह एक साथ पले-बढ़े हैं। बाद में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "बचपन में मैंने तेजी बच्चन के साथ बहुत समय बिताया है। वह मुझे हरिवंश राय बच्चन की कविताएं और पुस्तकें पढ़ने को देती थीं। वाकई में उन्होंने ही मेरे भीतर हिंदी साहित्य के प्रति रुचि जगाई।"
इसके अलावा प्रियंका ने प्रेमचंद के उपन्यासों का भी अध्ययन किया। गांधी ने कहा, "मेरी हिंदी इसीलिए अच्छी है, क्योंकि मैने खूब हिंदी पढ़ी है और अभी भी पढ़ती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications