दिल्ली सरकार ने आकृति की मौत की जांच शुरू की
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के ने वसंत बिहार स्थित मॉडर्न स्कूल का छात्रा आकृति भाटिया (17) की मौत के मामले की जांच शनिवार को शुरू कर दी। इस सिलसिले में एक जांच दल ने आकृति के स्कूल का शनिवार को दौरा किया।
क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक सुनिता एस. कौशिक के नेतृत्व में गठित किए गए इस दल ने आज अपराह्न् स्कूल का दौरा किया और अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन से घटना के बारे में पूछताछ की।
एक अधिकारी ने कहा, "हमने इस बात की पड़ताल की कि स्कूल में आपात स्थितियों से निपटने के लायक पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है या नहीं। हमने स्कूल प्रशासन और अध्यापकों व अन्य लोगों से पूछताछ की।"
ज्ञात हो कि पिछले सोमवार को स्कूल में अस्थमा का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आकृति की मौत हो गई थी। आकृति के परिजनों ने मौत के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है और स्कूल की प्राचार्या गोल्डी मल्होत्रा से इस्तीफे की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications