जमीन के विवाद में 5 की फावड़े से हत्या

लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) स्वामीनाथ निगम ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है, जहां दो परिवारों के मुखिया कलई और सरवन के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार तड़के कलई ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ सरवन के मकान पर धावा बोल दिया और उसके पूरे परिवार पत्नी सुगंधी (35 वर्ष), बेटा रामरूप(14 वर्ष), सुमिरन(10 वर्ष) और रवि (8 वर्ष) को फावड़े से काट डाला, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कलई की पत्नी माधुरी (50 वर्ष) द्वारा विरोध करने पर धक्का-मुक्की में उसे भी फावड़ा लग गया, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कलई अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

निगम के मुताबिक बीते शुक्रवार को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े दौरान कलई ने कथित तौर पर सरवन को बहुत जल्द ही सबक सिखाने की धमकी दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+