सड़क हादसे में 2 मरे, 10 स्कूली छात्र घायल
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (ट्रांस गोमती) अशोक प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि हादसा सुबह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सामने फैजाबाद रोड पर हुआ। रोडवेज की बस लखनऊ से बाराबंकी जा रही थी।
उन्होंने बताया कि हादसे में दिव्यांश (8 वर्ष) और स्कूली बस के चालक अबरार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि10 बच्चे घायल हो गए। घायलों में वेदांश (छह वर्ष) की हालत गंभीर है। घायलों का उपचार राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्रसाद ने बताया कि बस पर सवार सभी बच्चे शहर के लामार्टिनियर ब्वॉयज स्कूल के कक्षा दो से कक्षा छह तक के छात्र थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। उसके बारे में परिवहन विभाग से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications