बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज (राउंडअप)

अपने बिहार के दौरे पर आए राहुल ने जहां राज्य सरकार को गरीबों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को बिहारियों के हित की लड़ाई नहीं लड़ पाने में असफल रहने का आरोप लगाया।

अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने नीतीश कुमार की सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्रीय योजनाओं की राशि यहां बिना खर्च के पड़ी हुई है। यहां तक की रोजगार गारंटी योजना तथा सर्व शिक्षा अभियान पर भी सही ढंग से अमल नहीं हुआ। गांधी ने कहा कि जब बिहार में कोशी की त्रासदी आई थी तब भी केंद्र द्वारा राहत सामग्री भेजी गई परंतु वह भी प्रभावित लोगों को सही ढंग से मुहैया नहीं हो पाई।

पासवान ने पटना में आज नीतीश को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजद और लोजपा के नेता मुंबई में जाकर बिहारियों के अधिकार की बात कर रहे हैं परंतु नीतीश कुमार मुंबई में बिहारियों का विरोध करने वाली शिवसेना से तालमेल करनी वाली पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह शिवसेना के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे हैं।

राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रामविलास पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए पटना में कहा कि मुंबई में जब बिहारी छात्रों को पीटा जा रहा था तब वहां कांग्रेस की ही सरकार थी और राजद और लोजपा भी केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में कांग्रेस के साथ थी। उन्होंने कहा कि तब ये दल कांग्रेस का विरोध क्यों नहीं कर रहे थे और यह बात उन्हें चुनाव के समय ही क्यों याद आई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह जनता के बीच ले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+