श्रीलंका ने सैन्य कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया
रक्षा सचिव गोटाभाया राजपक्षे के हवाले से सरकारी समाचार पत्र डेली न्यूज ने कहा है, "सैन्य कार्रवाई रोकने या युद्ध विराम घोषित करने के लिए पड़ रहे तमाम दबावों के आगे सरकार नहीं झुकने वाली है। सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अंतिम नागरिक लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के चंगुल से बाहर नहीं निकल आता।"
लेकिन रक्षा सचिव राजपक्षे ने यह नहीं बताया कि श्रीलंका के ऊपर दबाव कौन डाल रहा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन ने राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से युद्ध विराम की मांग की थी, इस पर रक्षासचिव ने कहा कि भारत की ओर से श्रीलंका पर किसी तरह का दबाव नहीं है।
ज्ञात हो कि मेनन और नारायणन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की थी और उनके साथ लगभग 90 मिनट तक चर्चा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications