सोनिया ने रायबरेली की जनता को पीढ़ियों पुराने रिश्तों की याद दिलाई
स्थानीय राजकीय कालेज मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "रायबरेली के लोगों का कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार से पीढ़ियों का रिश्ता है। यहां की जनता ने पहले फिरोज गांधी को संसद भेजा। उसके बाद इंदिरा गांधी को यहां से चुनकर संसद भेजा और प्रधानमंत्री बनाया। फिर राजीव गांधी और मुझे यहां के लोगों ने पलकों पर बिठाकर प्यार दिया। मैं और मेरा परिवार यहां के लोगों का ताउम्र कर्जदार रहेगा।"
सोनिया ने भावुक होकर कहा, "जब मैं रायबरेली आती हूं तो मुझे यहां राजीव जी की बहुत याद आती है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैं राजीव जी के साथ अक्सर रायबरेली आती रहती थी। उस दौरान मैं यहां के गांवों और झुग्गी बस्तियों में जाकर लोगों से मिलती थी। आज जब रायबरेली आती हूं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली में रेल कोच फैक्टरी, विश्वस्तरीय पैट्रोलियम संस्थान और फैशन इंस्टीट्यूट का निर्माण जैसे अनगिनत विकास के काम हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं आप लोगों से विकास के लिए समर्थन मांगती हूं और आपसे वादा करती हूं कि मैं आगे भी इसी तर्ज पर रायबरेली का विकास करती रहूंगी।"
कांग्रेस महासचिव और बेटे राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हुए कम मतदान को देखते हुए सोनिया ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के मतदाताओं से घरों से निकलकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications