तालिबान से भारत को भी खतरा : राजनाथ

मध्य प्रदेश में चुनावी प्रवास पर आए राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में शान्ति बनाए रखने के लिए जरूरी है कि तालिबानियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाए। यह तभी संभव है जब देश की सरकार प्रबल इच्छा शक्ति वाली हो। राजनाथ सिंह को नहीं लगता कि वर्तमान की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन वाली केन्द्र सरकार में यह इच्छा शक्ति है।

राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुम्बई हादसे के बाद प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार का पूरा साथ दिया था, परंतु केन्द्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे लगे कि सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीर है। कंधार प्रकरण की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इस मसले पर सर्वसम्मति से फैसला लिया था और इसकी जानकारी सभी को थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+