निर्वाचन आयोग ने दिग्विजय सिंह को भेजा नोटिस
सिंह के बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए आयोग ने उनसे 'आपके खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई की जाए' पूछते हुए रविवार पांच बजे तक जबाव देने को कहा है।
आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "राज्य या केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव अभियान के लिए सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल की शिकायत को जायज ठहराने के लिए कोई कारण प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।"
आयोग ने कहा कि उसने सिंह के भाषण की वीडियो रिकार्डिग देखी है।
पिछले सोमवार राजधानी लखनऊ से करीब 110 किलोमीटर दूर हरदोई में सिंह ने कथित तौर पर कहा था यदि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करेंगी तो केंद्र सरकार उनके खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल कर सकती है।
इस बारे में बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications