दयानिधि मारन ने जयललिता को कानूनी नोटिस भेजा
मारन ने अपने नोटिस में कहा है कि या तो जयललिता सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या 10 करोड़ रुपया बतौर जुर्माना भरें।
मारन के वकील जे.रवींद्रन द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा है, "जयललिता का दावा पूरी तरह झूठा है, क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सन टीवी के अपलिंक कार्यक्रम के इस्तेमाल में कथित अनियमितता के मामले में मारन के खिलाफ कोई जांच शुरू नहीं की है।"
नोटिस में लिखा है, "जयललिता द्वारा 23 अप्रैल को लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, काल्पनिक, राजनीति से प्रेरित और अपमानजनक हैं। ऐसा दयानिधि मारन की छवि खराब करने के इरादे से किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि जयललिता ने विरुधुनगर में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान दावा किया था कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि और मारन भाइयों के बीच समझौते के बाद इस मामले में सीबीआई जांच बंद कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications