एयर इंडिया के अंतरिम चेयरमैन होंगे भारत भूषण (लीड-1)

सूत्रों के मुताबिक इसके साथ ही नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने पूर्णकालिक चेयरमैन की नियुक्ति के लिए कई नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

पिछले साल एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस को मिलाकर नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का गठन किया गया था।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मेनन की जगह इसी सेवा के ई. के. भारत भूषण को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भूषण वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सह सचिव व वित्तीय सलाहकार के पद पर काम कर रहे हैं।

यह फैसला शुक्रवार को कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव टी. के. ए. नायर और नागरिक उड्डयन सचिव एम. माधवन नायर की उपस्थिति में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रस्तावित एयरपोर्ट्स इकनॉमिक रेग्युलेटरी अथॉरिटी के संदर्भ में कहा, "मेनन को संभवत: नई नियामक संस्था की जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा सकता है। वह अभी छुट्टी पर हैं।"

भूषण सह सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "नए पूर्णकालिक चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक को किसी भी समय नियुक्त किया जा सकता है। यह नई सरकार के गठन से पहले भी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+