कांग्रेस ने किया क्षत्रियों का अपमान : अमर सिंह

टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में नौगांव में शनिवार को आयोजित जनसभा में अमर सिंह ने कहा कि संजय दत्त गंगा जमुना संस्कृति के प्रतीक है। संजय के पिता सुनील दत्त हिन्दू थे तो उनकी मां नर्गिस दत्त मुसलमान। इस तरह संजय दत्त 'हम' है। इसका आशय 'ह' से हिन्दू और 'म' से मुसलमान है।

अमर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार लाल कृष्ण आडवाणी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि आडवाणी पैदा तो पाकिस्तान में हुए और राजनीति भारत में कर रहे हैं। उन्होंने सपा को सभी वगरे का हिमायती बताया और देश में धर्म निरपेक्ष सरकार बनाने के लिए सपा के उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

इस सभा में बालीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने आप को हनुमान बताया और कहा कि दुश्मनों ने उनकी पूंछ में आग लगा दी है इसलिए वे लंका को जलाने निकल पड़े है। वह नेता नहीं जनता की आवाज बनना चाहते है। मुन्नाभाई के साथ सर्किट के न होने के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जनता उनकी सर्किट है और मुन्ना भाई तथा जनता का सर्किट मिलकर दुश्मनों को शॉर्ट सर्किट कर देंगे।

नौगांव की जनसभा में संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश सरकार और मायावती का नाम तो नहीं लिया मगर इतना जरूर कहा कि जादू की झप्पी आप लोगों के लिए है उनके लिए नहीं, क्योंकि अगर वे उन्हें जादू की झप्पी देंगे तो केस दर्ज हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+