चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार
पूर्णिया के जिलाधिकारी एवं निर्वाचन पदाधिकारी श्रीधर चेरूवेले ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पप्पू यादव एक प्रत्याशी के समर्थन में कसबा थाना के सफदलपुर गांव में प्रशासन के बगैर अनुमति के एक रोड शो कर रहे हैं। इस मामले की जांच करवायी गई जिसमें उक्त शिकायत सही पाई गई।
उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के बाद कसबा प्रखंड के विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज करवाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इधर, कसबा थाना के प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि एक अनुबंध पत्र भरने के बाद पप्पू यादव को जमानत दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से पप्पू यादव की मां शांतिप्रिया देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है। उन्हें कांग्रेस ने समर्थन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications