अनिल अंबानी के हेलीकॉप्टर से छेड़छाड़ के मामले की जांच शुरू
संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने आईएएनएस को बताया, "हमें मामले से संबंधित कागजात शनिवार को सुबह प्राप्त हो गए। हम कागजात का अध्ययन कर रहे हैं और हमारी जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।"
मारिया ने कहा कि सांताक्रूज पुलिस स्टेशन द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अलावा इस मामले में अभी न कोई गिरफ्तारी की गई है और न किसी पर संदेह किया गया है। उन्होंने कहा, "हम मामले के सभी पहलुओं का अध्ययन करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।"
ज्ञात हो कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) ने शुक्रवार की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, गृह मंत्री जयंत पाटिल और शीर्ष नौकरशाहों व पुलिस अधिकारियों को लिखे एक सख्त पत्र में आरोप लगाया था कि हेलीकॉप्टर के साथ की गई छेड़छाड़ के जरिए कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी की हत्या की साजिश रची गई थी। कंपनी ने इस मामले में जांच की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications