राहुल गांधी की टिप्पणी बंगाल की जनता का अपमान : येचुरी

येचुरी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने वामपंथी सरकार को सात बार लगातार चुना है।

येचुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आखिर लोग वामपंथ पर लगातार अपना भरोसा क्यों जता रहे हैं? यदि आप यह कहते हैं कि वे ऐसा गलत कारणों से कर रहे हैं, तो यह बंगाल के लोगों का अपमान है।"

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कोलकाता में अपने भाषण के दौरान राज्य की माकपा नेतृत्व वाली सरकार पर जम कर हमला किया था। गांधी ने आरोप लगाया कि वामपंथी सरकार गरीबों को विकास के लाभ मुहैया करा पाने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि कम्युनिस्टों के पास विकास की सही सोच नहीं है।

येचुरी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी द्वारा की गई राज्य की वाम मोर्चा सरकार की आलोचना गलत साबित हुई थी।

येचुरी ने कहा, "राजीव गांधी ने एक बार कहा था कि कोलकाता मुर्दा शहर है। आपको याद होगा कि उसके बाद क्या हुआ। अब उनके बेटे पश्चिम बंगाल के बारे में कुछ वैसी ही टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार हर किसी को है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+