बोफोर्स मामले में सारे आरोप झूठे थे : राहुल
सामान्य तौर पर काफी संयमित रहने वाले राहुल एक महिला पत्रकार के सवाल पर अपना संयम खो बैठे और कहा कि बोफोर्स मामले में गैर कांग्रेसी सरकारों ने उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए थे।
उक्त पत्रकार ने कहा था कि उनका परिवार बोफोर्स तोप सौदे और सिख विरोधी दंगों में लगे आरोपों के ढेर पर बैठा हुआ है।
पत्रकार ने पूछा कि क्या वह 1980 के दशक में चर्चित बोफोर्स तोप घोटाला मामले में माफी मांगेंगे तो राहुल ने कहा, "मैं आपके द्वारा प्रयोग किए गए शब्द से सहमत नहीं हूं और यह इसके लिए उपयुक्त शब्द नहीं है।"
उन्होंने कहा, "इसमें ऐसा बिल्कुल भी कुछ नहीं है जिसके लिए मुझे माफी मांगना चाहिए। यह बिल्कुल झूठा मामला है और इस झूठ का पिछले 20 वर्षो से विपक्ष की सरकारें इस्तेमाल कर रही हैं। इसलिए इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए मुझे माफी मांगना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications