सेना प्रमुख के साथ विवाद के चलते प्रचंड का चीन दौरा रद्द

प्रचंड दो मई से ल्हासा, बीजिंग और शंघाई के दौरे पर जाने वाले थे। सेना प्रमुख रूकमांगुद कटवाल को बर्खास्त करने की माओवादी पार्टी की मांग पर देश के अन्य बड़े दलों सहित सरकार में शामिल सहयोगी पार्टियों से मतभेद उभरने के बाद प्रचंड ने अपना चीन दौरा रद्द किया।

प्रचंड के मीडिया सलाहकार ओम शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि राजनीतिक घटनाक्रम के कारण प्रधानमंत्री ने अपना चीन दौरा स्थगित किया है।

शनिवार को शीर्ष माओवादी नेताओं की बैठक के बाद प्रचंड का चीन दौरा स्थगित होने का फैसला सामने आया।

माओवादी सरकार के सेना में भर्तियां बंद करने के आदेश की सेना प्रमुख कटवाल द्वारा खुलेआम अवहेलना के बाद टकराव पैदा हुआ था। राष्ट्रीय खेलों में माओवादी पार्टी की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शामिल किए जाने के बाद इस महीने सेना के खेलों के बहिष्कार के निर्णय से वर्तमान संकट पैदा हुआ है।

सेना प्रमुख को हटाने की प्रचंड की कोशिश का सरकार में शामिल उनके सहयोगी दलों ने ही भारी विरोध किया है। विपक्षी नेपाली कांग्रेस ने तो इस मुद्दे पर संसद ही ठप कर दी।

सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का भी दबाव है। इस सप्ताह भारत, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, नार्वे, फिनलैंड और अमेरिका के राजदूतों ने सामूहिक रूप से प्रचंड से भेंट करके नई स्थिति के प्रति अपनी निराशा प्रकट की, जिससे शांति प्रक्रिया पटरी से उतर सकती है।

इस विवाद से जुलाई के मध्य तक पीएलए के सेना में विलय के प्रचंड के वादे का पूरा होना असंभव दिखता है। इससे संयुक्त राष्ट्र के सामने भी सरकार की किरकिरी होगी, क्योंकि कहा गया था कि जुलाई के बाद शांति प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+