ओबामा की दादी को ईसाई बनाने की कोशिश में है चर्च: केन्याई मुसलमान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सारा को लेकर मुसलमानों और ईसाइयों के बीच तनाव बढ़ रहा है। जब से ओबामा राष्ट्रपति बने हैं, सारा केन्या की स्टार बन गई हैं। खबर है कि जब सारा सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च की एक शाखा में जा रही थीं तो मुसलमानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। मुसलमानों को यह खतरा सता रहा है कि सारा का धर्मपरिवर्तन कराया जा सकता है।
वैसे, चर्च के एक अधिकारी ने कहा कि सारा के धर्मपरिवर्तन की बात झूठी है। उन्हें चर्च के एक कार्यक्रम में भाग लेने का सिर्फ औपचारिक निमंत्रण ही दिया गया था। 'टेलीग्राफ 'अखबार की वेबसाइट ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
इधर, इस चर्च के एक वरिष्ठ अधिकारी लेविस ऑनडिएक ने एकुमेनिकल न्यूज इंटरनेशनल से बातचीत करते हुए कहा, "हमने सारा को किसुमु में होने वाले अपने कार्यक्रम में बुलाया था। वह इसमें आने को तैयार भी थीं, पर नहीं आ सकीं।"
काउंसिल ऑफ इमाम्स एंड प्रीचर्स ऑफ केन्या के सचिव शेख मोहम्मद खलीफा कहते हैं, "सारा मुसलमान हैं, इसलिए उनका धर्मपरिवर्तन हम बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications