हिलेरी अचानक इराक के दौरे पर पहुंचीं
बगदाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)।अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन किसी पूर्व निर्धारित यात्रा के बगैर अचानक इराक की राजधानी बगदाद पहुंची। यह जानकारी शनिवार को इराकी समाचार एजेंसी ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हिलेरी की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब इराक में अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर हिल अपना पदभार ग्रहण कर रहे हैं।
विदेश मंत्री के रूप में हिलेरी की यह पहली इराक यात्रा है। उनकी यात्रा से महज 48 घंटे पूर्व बगदाद में आत्मघाती हमलों में कम से कम 55 लोग मारे गए।
हिलेरी ने कहा कि हिंसा में हाल में हुई वृद्धि इस बात का दुखद संकेत है कि इराक सही दिशा में बढ़ रहा है।
हिलेरी इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी और इराकी विदेश मंत्री होशियार जेबारी तथा यहां तैनात सर्वोच्च अमेरिकी कमांडर रेमंड ओडिनेरो से मुलाकात करेंगी।
इराक की हाल में यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन गर्मियों के दौरान अमेरिकी सैनिकों की वापसी करने का संकल्प व्यक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications